top of page

हिमाचल चुनाव: पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को मनाने में कामयाब हुई BJP, वापस लेंगे नामांकन

Oct 28, 2022
1 min read

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू भाजपा के कद्दावर नेता महेश्वर सिंह को आखिरकार भाजपा हाईकमान ने मना लिया है। वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरे नामांकन को वापस लेने के लिए राजी हो गए हैं। भाजपा से टिकट कटने के बाद कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने उतरे पूर्व सांसद व विधायक रहे महेश्वर सिंह को मनाने में भाजपा कामयाब हो गई है।


दरअसल, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कुल्लू से महेश्वर सिंह का टिकट काट दिया गया था। उनकी जगह नरोत्तम ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया था। तब बताया यह जा रहा था कि महेश्वर सिंह की टिकट कटने का बड़ा कारण उनके बेटे हितेश्वर सिंह का बागी होकर आजाद चुनाव लड़ने का फैसला था। भाजपा हाईकमान ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया था और साथ ही यह भी कहा था कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में उनके बेटे हितेश्वर सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन कार्यकर्ताओं के दबाव के चलते हितेश्वर सिंह को चुनावी मैदान में उतरना पड़ा। यही वजह थी कि पार्टी हाईकमान ने महेश्वर सिंह की जगह नरोत्तम ठाकुर को कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।


हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महेश्वर सिंह ठाकुर एक बड़ा नाम रहा है। महेश्‍वर सिंह ठाकुर हिमाचल सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा संसद में भी वह हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व कर चुके हैं। आजाद नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा की कुल्लू में मुश्किलें बढ़ गई थीं। लंबी जद्दोजहद के बाद नामांकन वापसी के लिए मानने के बाद भाजपा ने राहत की सांस ली है।


Comments


bottom of page