top of page

हिजाब विवाद पर क्या कहना है 2021 मिस यूनिवर्स का..

हिजाब विवाद तो जैसे थमने का नाम ही नहीं ले रही है। कोर्ट के फैसले के बाद भी लोग खुश नहीं है। उन्हें अपने पक्ष में फैसला चाहिए। हिजाब विवाद के बारे में राजनेता से अभिनेता सब ने अपनी अपनी राय दी है, कुछ पक्ष तो कुछ विपक्ष। हिजाब विवाद में 2021 में मिस यूनिवर्स रह चुकी हरनाज संधू को भी अपने लपेटे में ले लिया, हरनाज़ ने भी हिजाब को लेकर अपने विचार व्यक्त किए है। 17 मार्च को जब हरनाज़ संधू अपने घर वापस आ रही थी तो मीडिया वालों ने उनसे हिजाब विवाद पर सवाल पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें जीने का हक देना चाहिए उनके पर नहीं काटने चाहिए।


जैसा कि आप सभी जानते हैं कर्नाटक हाई कोर्ट ने हिजाब विवाद पर अपना फैसला सुना दिया है और कोर्ट के हिसाब से हिजाब पहनना इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा नहीं है जिसके बाद लोगों ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए कर्नाटका के कुछ इलाकों में बंदी भी कर दी थी। लेकिन इसके बाद भी कर्नाटका हाई कोर्ट ने अपना फैसला नहीं बदला और मुख्य हाई कोर्ट का भी फैसला कर्नाटक हाई कोर्ट के साथ ही था।


ree
Source: Twitter, Miss Universe

कुछ समय पहले हरनाज़ संधू से भी हिजाब विवाद पर सवाल पूछा गया, जब हरनाज़ ने कुछ नहीं कहा तो एक पत्रकार ने सवाल बदल दिया, मगर दूसरे पत्रकार ने कहा कि नहीं इन्हें यही सवाल का उत्तर देने दीजिए। जिस पर हरनाज़ संधू ने हमेशा लड़कियों को ही निशाना बनाने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि “ ये बताइए, आप हमेशा लड़कियों को ही क्यों निशाना बनाते हैं? अब भी आप मुझे निशाना बना रहे हैं। जैसे, हिजाब के मुद्दे पर लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें (लड़कियों को) उनकी मर्जी से जीने दीजिये, उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचने दीजिये, उन्हें उड़ने दीजिये। उनके पंख मत काटिये। काटने ही हैं तो अपने पंख काटिये।'' जिसके बाद मिडिया ने आगे उनसे कोई और सवाल नहीं किया।


हिजाब विवाद की बात को लेकर सभी लोगों के मन में अपने अपने विचार है कुछ इसके पक्ष में है तथा कुछ इसके विपक्ष में है। हम सब जानते है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है यहां पर जो कोर्ट के फैसले को ही सर्वोच्च माना जाता है, और कोर्ट के फैसले के हिसाब से कोर्ट ने हिजाब पहनकर आना स्कूलों में बैन कर दिया है ना सिर्फ बच्चों को बल्कि शिक्षक को को भी हिजाब पहन कर आना मना है।

Comments


bottom of page