top of page

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 'नीरज चोपड़ा स्टेडियम' के नाम से रखा गया ASI (army sports institute)

पुणे के ASI ( Army Sports Institute) का नाम बदलकर टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले चैंपियन नीरज चोपड़ा के नाम पर रखा गया। जिसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी द्वारा किया गया।

नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया और भारत को गौरवान्वित किया। जिससे शुक्रवार को उनके ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन करने के लिए पुणे में सम्मानित किया गया। और उनके सम्मान के तौर पर वहां के 'आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट' का नाम बदलकर 'नीरज चोपड़ा स्टेडियम' रखा गया।


इसकी जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - " टोक्यो ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन के लिए आज पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सूबेदार नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया। उन्होंने ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। अब एएसआई ने उनके नाम पर स्टेडियम का नाम बदल दिया है। उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करते हैं।"


इस ट्वीट को शेयर करते हुए नीरज चोपड़ा ने रक्षा मंत्री जी का धन्यवाद किया और ASI पुणे को धन्यवाद करते हुए कहा कि "आशा करता हूं कि यह हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए कई और एथलीटों को प्रेरित करेगा।"



Source: Twitter, Neeraj Chopra


इसके अलावा रक्षा मंत्री जी ने टोक्यो ओलंपिक्स में भाग लेने वाले सभी सशस्त्र बलों के कर्मियों को सम्मानित किया और उनके आगे के सफल करियर के लिए शुभकामनाएं भी दी।


पुणे के अलावा देश के कई राज्यों ने नीरज चोपड़ा और देश के अन्य ओलंपिक्स मेडलिस्ट - पी वी सिंधु, लवलीना बोर्गोहैन, मीराबाई चानू, रवि दहिया, बजरंग पुनिया और पुरुष हॉकी टीम को बुलाकर उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Comments


bottom of page