मुंबई की बड़ी मकानों की बड़ी क़ीमत
- Ruchika Bhadani

- Mar 23, 2022
- 2 min read
मुंबई में रहने वाले एक्टर्स और एक्ट्रेस को लोग जानते ही है। जहां मुंबई में सभी इमारतें आसमान छूती है वही इन इमारतों की कीमत भी आसमान छूने जैसी है। कीमत इतनी ज्यादा की सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। अभी हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने एक घर किराए पर लिया है जो कि मुंबई के वर्ली में स्थित है। सूत्रों के मुताबिक इस घर का किराया महीने में 12 लाख से ऊपर आता है।
इस घर को माधुरी दीक्षित की डिजाइनर अपूर्वा ने डिजाइन किया है। जहां ज्यादातर लोग घरों में न्यूड्स कलरस का इस्तेमाल करते हैं, वहीं दूसरी तरफ माधुरी दीक्षित के घर के साथ अपूर्वा ने कुछ अलग सा एक्सपेरिमेंट किया है और फीके कलर हटाकर ब्राईट रंगों का इस्तेमाल करने का सोचा है। अपूर्वा शोफ ने घर को ऐसा डिजाइन किया है कि रात के समय घर से पूरे शहर का नजारा दिखे और दिन के समय घर में चारों ओर से रोशनी आए। माधुरी दीक्षित का यह घर 29वे मंजिलें पर स्थित है।
घर डिजाइन करते समय अपूर्वा ने घर की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि “जब हमने काम शुरू किया था उससे पहले घर कुछ ऐसा दिखता था। हमारे लिए अच्छा था कि हमें स्ट्रक्चर के साथ ज्यादा बदलाव नहीं करना पड़ा। यह बस सही वाइब्स लाने का मसला था, एक ऐसा घर जो अपना लगे, अच्छा एहसास दे और सबसे जरूरी कि क्लाइंट के व्यक्तिव के अनुसार हो”।
आगे अपूर्वा ने यह भी कहा कि 45 दिनों में घर को डिजाइन करने में काफी उतार-चढ़ाव आए। मगर घर काफी अच्छे तरीके से तैयार हुआ है और माधुरी दीक्षित के साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा।
आप सभी को यह बता दें कि मुंबई में जितने भी कलाकार रहते हैं उन सभी कलाकारों के घर की कीमत कुछ इतनी ही है।







Comments