top of page

मारियूपोल में मस्जिद पर रूस ने गिराए बम, 86 लोगों ने ली है पनाह।

Mar 12, 2022
1 min read

यूक्रेन के मारियूपोल स्थित एक मस्जिद को रूसी सेना ने निशाना बनाया है। खबर है इस मस्जिद पर सैनिकों ने बम बरसाए हैं। जानकारी मिली है कि इस मस्जिद में 86 नागरिकों ने पनाह ली है, जिसमें 34 बच्चे भी शामिल हैं।


महायुद्ध की मार झेल रहे यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी, 'मारियुपोल में सुल्तान सुलेमान द मैग्निफिकेंट और उनकी पत्नी रोक्सोलाना (हुर्रेम सुल्तान) की मस्जिद पर रूसी आक्रमणकारियों ने गोलाबारी की। जिसमें तुर्की के नागरिकों सहित 80 से ज्यादा लोग पनाह लिए हैं, जिनमें वयस्क और बच्चे भी शामिल हैं।"




इससे पहले शनिवार को तुर्की में यूक्रेनी दूतावास के एक प्रवक्ता ने मारियूपोल के मेयर से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि 34 बच्चों सहित 86 तुर्की नागरिक उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने घिरे बंदरगाह शहर पर रूसी हमलों से बचने के लिए मस्जिद में शरण ली थी।


Comments


bottom of page