top of page

फिर लौट रही ठंड, दिल्ली सहित कई शहरों में शुरू हुई बारिश; 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। दिल्ली सहित यूपी के मेरठ, बरेली, लखनऊ जैसे शहरों में भी बारिश शुूरू हो गई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।


पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पश्चिम भारत में निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर उच्च नमी का प्रवेश 3 फरवरी तक जारी रहने की संभावना है। 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और आज और कल उत्तराखंड में अलग-अलग ओलावृष्टि की संभावना है। आज हिमाचल प्रदेश और आज और कल उत्तराखंड में छिटपुट भारी वर्षा और बर्फबारी की भी बहुत संभावना है।


Image for representation only

मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा गुरुवार और शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी से पूर्व और आसपास के उत्तर-पूर्वी भारत में पश्चिमी हवाओं के कारण बिहार और झारखंड में गरज-चमक के साथ व्यापक रूप से हल्की से लेकर मध्यम वर्षा होने की संभावना है।


शनिवार और रविवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।


Recent Posts

See All
कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी से हड़कंप, इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट को किया गया खाली

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात कॉलर ने इंडिगो की मुंबई जाने वाली...

 
 
 
प्रधानमंत्री मोदी का आदमपुर वायुसेना अड्डे से पाकिस्तान को कड़ा संदेश: "अब कोई आतंकी हमला हुआ तो... अंजाम होगा तबाही"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के आदमपुर वायुसेना अड्डे पर भारतीय वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को...

 
 
 

Комментарии


bottom of page