top of page

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस छोड़ी

पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। कुमार ने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजकर कहा कि वह पार्टी के बाहर राष्ट्रीय हितों की सेवा करना चाहते हैं।


कुमार ने अपने पत्र में कहा, "मामले पर विचार करने के बाद, मैंने निष्कर्ष निकाला है कि वर्तमान परिस्थितियों में मैं पार्टी के बाहर बड़े राष्ट्रीय कारणों की सेवा करना चाहता हु।"


कुमार पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बीच में और पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस से बहार हो गए है। उनका इस्तीफा हाल ही में एक अन्य पूर्व केंद्रीय मंत्री आर पी एन सिंह के बाद आया है। हाल के दिनों में पार्टी के कई नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, सुष्मिता देव और लुइसिन्हो फलेरियो शामिल हैं।


Comments


bottom of page