top of page

पीने को पानी नहीं, खाना भी खराब... बिहार दिवस में शामिल हुए 150 से अधिक बच्चे बीमार।

बिहार दिवस पर दूसरे जिलों से पटना बुलाए गए कई बच्चों की तबीयत खराब हो गई है। अभी तक 157 से अधिक बच्चों को सिरदर्द, बुखार, शरीर दर्द, उल्टी आदि की शिकायत हुई है। इन बच्चों को इलाज के लिए गांधी मैदान में ही बने मेडिकल कैंप ले जाया गया है, वहीं कुछ बच्चों को पीएमसीएच रेफर किया गया है।


Picture for Representation Only

बच्चों का कहना है कि जहां उन्हें ठहराया गया था, वहां पर पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। खाना बहुत खराब था और मच्छर की वजह से तीन रात से वे लोग सोए नहीं हैं। बता दें कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए राज्य भर से 1215 बच्चे आए हैं।


दूसरी ओर, प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि मेले में आए कई बच्चों को ठेले पर फुचका और आइसक्रीम खाते देखा जा रहा था। पीएमसीएच में कुल 11 बच्चे भर्ती कराए गए हैं। इसमें से सीतामढ़ी के 5, औरंगाबाद के 3, पूर्णिया का एक बच्चा शामिल है। कुल 16 बच्चे पीएमसीएच पहुंचे थे, जिनमें से 5 बच्चों को ओपीडी में देखकर छुट्टी दे दी गई।


Comments


bottom of page