दिग्विजय के करीबी सुमेर सिंह BJP में शामिल, सिंधिया ने दिलाई सदस्यता
- Saanvi Shekhawat

- Feb 12, 2024
- 1 min read
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ गुना में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। दिग्विजय के करीबी और गढ़ा राजघराने के मुखिया सुमेर सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। सुमेर सिंह गढ़ा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य और गुना जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उनका नाम बमौरी से कांग्रेस प्रत्याशी के दावेदारों में भी शामिल हुआ था।
बताया जा रहा है कि राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस के रवैये से नाराज होकर सुमेर सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले कुछ दिन पहले सुमेर सिंह और उनके पुत्र ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के दिल्ली स्थित आवास पहुंचकर चर्चा की थी। इसके बाद से सुमेर सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। बुधवार को सुमेर सिंह भाजपा में शामिल हो गए।
संभावना है कि कांग्रेस के कुछ और बड़े नेता जल्द ही भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होना पार्टी के एक बड़ा झटका हो सकता है।




Comments