top of page

जवाहिरी के खात्मे के बाद अमेरिका ने जारी की चेतावनी- हो सकता है हमला

9/11 हमले का मास्टरमाइंड और ओसामा बिन लादेन के बाद अलकायदा प्रमुख अल जवाहिरी का भी खात्मा हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश को संबोधित करते हुए इसकी पुष्टि की। जवाहिरी को काबुल में उसके घर पर ड्रोन हमले में अमेरिका ने मार गिराया। अब अमेरिका ने अलकायदा प्रमुख के खात्मे के बाद अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग को ऐसे इनपुट मिले हैं कि दुनियाभर में रह रहे अमेरिकी लोगों को निशाना बनाया जा सकता है।


ree

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमेरिकी ड्रोन ने अलकायदा प्रमुख अल जवाहिरी को मार गिराया। जवाहिरी पर 9/11 के हमलों के मास्टरमाइंड होने का आरोप था। इस हमले में लगभग 3,000 लोग मारे गए थे। इससे पहले अमेरिका ने साल 2011 में ओसामा बिन लादेन को मौत के घाट उतारा था।


मंगलवार को जवाहिरी की हत्या की पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की। अब अमेरिका को अपने नागरिकों पर हमले होने का अंदेशा है। माना जा रहा है कि अमेरिका को खुफिया इनपुट मिले हैं कि दुनियाभर में (अमेरिका सहित) अमेरिकी नागरिकों को अलकायदा या उससे जुड़े आतंकी संगठन से जुड़े आतंकी निशाना बना सकते हैं। अमेरिकी विदेश विभाग का मानना ​​है कि 31 जुलाई 2022 को जवाहिरी की हत्या को देखते हुए अमेरिकी विरोधी हिंसा की संभावना अधिक है।

Comments


bottom of page