top of page

चाबहार पोर्ट के लिए भारत ने खोजा तीसरा रूट, अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक आसान होगी पहुंच

Jan 25, 2022
1 min read

अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंचने के लिए भारत और ईरान लगातार साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अब ईरान के चाबहार पोर्ट से न्हावा शेवा और कांडला के बीच एक सीधा कंटेनर शिपिंग रूट स्थापित किया है। इस रूट के जरिए पहली कंटेनर सेवा 16 फरवरी को ईरान के शाहिद बेहेश्ती पोर्ट में प्रवेश करेगी।


भारत ने पहले 2017 में चाबहार और मुंबई और मुंद्रा पोर्ट्स के बीच शिपिंग लाइन्स शुरू की थीं। जनवरी 2019 में, दूसरा सीधा शिपिंग मार्ग शुरू किया गया था। यह मुंबई, मुंद्रा, कांडला, चाबहार और अंत में दक्षिणी ईरान में बंदर अब्बास से होकर गुजरती है। भारत इन शिपिंग रूट का इस्तेमाल अफगानिस्तान और फारस की खाड़ी के देशों के साथ-साथ मध्य एशिया के देशों में माल भेजने के लिए कर रहा है। चाबहार पोर्ट के जरिए भारत पाकिस्तान को बायपास कर अफगानिस्तान और मध्य एशिया में माल परिवहन कर रहा है। इसके साथ ही अफगानिस्तान को भी एक तरह से समुद्र का एक्सेस मिल गया है।


Comments


bottom of page