top of page

चरणजीत सिंह चन्नी चाहिए या नवजोत सिंह सिद्धू? CM फेस के लिए लोगों की राय ले रही कांग्रेस।

पंजाब विधानसभा चुनाव के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं, आम आदमी पार्टी और अकाली दल के शीर्ष नेताओं ने अपनी जोर आजमाइश तेज कर दी है। दूसरी ओर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस में मुख्यमंत्री फेस को लेकर ही सहमति नहीं बन पाई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब आम आदमी पार्टी की तरह ही कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब में सीएम फेस का फैसला करने का मन बना लिया है। आईवीआर कॉल के लिए लोगों की राय ली जा रही है।


पंजाब विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की राजनीतिक लड़ाई पार्टी को लगातार असहज बना रही है। कुछ दिन पहले पंजाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वर्चुअल रैली के दौरान सिद्धू ने मंच पर ही सीएम फेस का ऐलान करने की मांग करके असहज कर दिया था।


कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने बताया कि अब आम आदमी पार्टी की तरह ही कांग्रेस पंजाब में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला आईवीआर कॉल के जरिए करने के लिए लोगों की राय ले रहा है। आईवीआर पर तीन विकल्प रखे गए हैं। पहले नंबर पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम है, उसके बाद नवजोत सिद्धू का नाम है। तीसरा विकल्प ये पूछता है कि क्या कांग्रेस को बिना सीएम चेहरे के जाना चाहिए।


Picture for representation only


बताया जा रहा है कि पंजाब में कांग्रेस के हिन्दू चेहरे सुनील जाखड़ और सुखजिंदर रंधावा जैसे अन्य संभावितों के नामों को शामिल नहीं किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के सीएम फेस सर्वे पर सवाल उठाते हुए इसे घोटाला और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया था। आप ने बाद में भगवंत मान को पंजाब चुनाव के लिए पार्टी का सीएम चेहरा घोषित किया था।


Recent Posts

See All
पहलगाम आतंकी हमले के बाद खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू का भड़काऊ वीडियो वायरल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद, खालिस्तानी समर्थक और 'सिख्स फॉर जस्टिस' (SFJ) संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू...

 
 
 
अजमेर शरीफ दरगाह के खातों की ऑडिट पर दिल्ली हाईकोर्ट में विवाद, CAG ने याचिका का विरोध किया

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में अजमेर शरीफ दरगाह के खातों की ऑडिट प्रक्रिया को चुनौती देने...

 
 
 

Comments


bottom of page