क्या एक लड़की, एक महिला अपने खुद के घर में सुरक्षित हैं?
- Ruchika Bhadani

- Mar 21, 2022
- 2 min read
क्या एक लड़की अपने घर में सुरक्षित है? यह एक ऐसा सवाल है जो सबके मन में होता है खासकर लड़कियों के मन में। तो मैं इस सवाल का उत्तर देते हुए आप सभी को बताना चाहती हूं कि इस सवाल का उत्तर है “नहीं”, लड़कियां अपने घर पर सुरक्षित नहीं हैं। लड़कियों पर हो रहे अपराध तो मानो थमने का नाम ही नहीं लेते, किसी ना किसी रूप में हमेशा लड़कियों के साथ अपराध होते आए हैं। आइए आपको ले चलते हैं उस खबर तक जिसे सुनने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी।
महाराष्ट्र के पुणे शहर में रहने वाली 11 वर्षीय नाबालिका के साथ पिछले 5 साल से उनके ही अपने पिता और अपने भाई बलात्कार कर रहे थे तथा उनके दादा और दूर के रिश्तेदार उसे गलत तरीके से छूते थे। इस नाबालिका का परिवार बिहार का रहने वाला है और फिलहाल पुणे में रह रहा है। 11 वर्षीय नाबालिक को इसका कोई भी अंदाजा नहीं था कि उसके साथ यह क्या हो रहा है। मामला सामने तब आया है जब नाबालिका के स्कूल में “गुड टच बैड टच” के बारे में पढ़ाया गया। तब नाबालिका ने सामने आकर आप बीती सबको बताई।
बालिका के पिता उसके साथ साल 2017 से बलात्कार करते आ रहे थे तथा उसका खुद का सगा भाई 2020 से उसके साथ बलात्कार कर रहा था और दादा और दूर के रिश्तेदार उसके साथ छेड़खानी करते आ रहे थे। वह बोलते हैं ना गंदे खून का गंदा नतीजा, बस उसी का जीता जागता उदाहरण है या केस।
पुलिस ने इन सब के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है मगर अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने आगे यह भी कहा है कि “क्योंकि यह सब बलात्कार अलग-अलग समय पर हुए हैं तथा एक दूसरे को इसकी जानकारी नहीं होने की वजह से यह सामूहिक बलात्कार नहीं है”। पुलिस इस केस को और अच्छे से छानबीन कर रही है।





Comments