कंगना ने सामंथा और चैतन्य के अलग होने का दोष बॉलीवुड के अभिनेता को ठहराया
- Asliyat team

- Oct 6, 2021
- 2 min read
क्वीन कंगना अक्सर अपने तीखे जवाब के लिए जानी जाती हैं। कंगना अपनी बात को रखने से कभी नहीं कतराती। कुछ ऐसा ही उन्होंने एक बार फिर किया है।
हाल ही में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा और उनके पति चैतन्य ने अलग होने का फैसला लिया जिसे लेकर सभी ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी, लेकिन क्वीन कंगना की अपनी प्रतिक्रिया देने का तरीका बाकियों से अलग था। उन्होंने सामंथा और चैतन्य के अलग होने का दोष बॉलीवुड को ठहराया है।
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि :- "जब भी तलाक होता है तो गलती हमेशा पुरुष की होती है। हो सकता है मैं रूढ़िवादी और ज्यादा जजमेंटल लगूं लेकिन भगवान ने इसी तरह पुरुषों और महिलाओं को उनके स्वभाव और गतिशीलता को बनाया है। मूल रूप से वह(पुरुष) शिकारी है और महिलाएं पोषणकर्ता है। ऐसे लोगों पर दया करना बंद करें जो महिलाओं को कपड़ों की तरह बदलते हैं और उनके सबसे अच्छे दोस्त होने का दावा करते हैं। और ऐसे लोगों को मिडिया और फैन्स प्रोत्साहित करती है, और औरत को जज करते हैं।"
उन्होंने एक और स्टोरी पोस्ट की जिसमे उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से बॉलीवुड अभिनेता को तंज कसा है। उन्होंने लिखा :- "अचानक अपनी पत्नी को तलाक देने वाले दक्षिण भारत के इस अभिनेता की शादी को 4 साल हो गए थे और करीब एक दशक से दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन बॉलीवुड के एक अभिनेता जिसे डिवोर्स एक्सपर्ट भी कहा जाता है, जिसने कई महिलाओं और बच्चों की जिंदगी बर्बाद की है, उन्हीं के संपर्क में आने के बाद ऐसा हुआ है। हम सभी जानते हैं कि मैं किस अभिनेता के बारे में बात कर रही हूं।"
अगर हम कंगना की बातों पर ध्यान दे तो वो आमिर खान को तंज कस रहीं थी। क्योंकि चैतन्य अक्किनेनी ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' आमिर खान के साथ की है। इसीलिए कंगना अप्रत्यक्ष तरीके से सामंथा और चैतन्य के अलग होने का दोष आमिर खान को दे रहीं है।







Comments