top of page

ऋषिकेश में राफ्टिंग के वक्त डूब रही दो लड़कियों की जान भारतीय सेना ने बचाई।

Apr 30, 2022
1 min read

गर्मियों में लोग पानी की जगहों में घूमना बहुत पसंद करते हैं, वाटर पार्क तथा अन्न बहुत सारी जगहों में लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे ही चीजों में राफ्टिंग भी शामिल है। भारत में ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए बहुत ही प्रसिद्ध जगह है। मगर क्या आपने कभी सोचा है, राफ्टिंग हादसे के बारे में? आज की खबर राफ्टिंग हादसे पर ही आधारित है।


राफ्टिंग हादसे में जम राफ्टिंग करती 2 लड़कियां पानी में गिर जाती है। पानी का बहाव बहुत तेज होने की वजह से वह दोनो पानी के साथ बहने लगती है।


खबर उत्तराखंड की ऋषिकेश की है जहां पर दोनों राफ्टिंग करते वक्त नदी में गिर जाती है तथा उन दोनों की जान बाद में भारतीय सेना बचाती है। देखते ही देखते दोनों लड़कियां नदी के तेज बहाव में गिर जाती हैं और बहुत हाथ पैर मरने के बाद भी किनारे तक नहीं पहुंच पाती हैं।


जिसके बाद भारतीय सेना के जवान स्फूर्ति दिखाते हुए नदी से दोनों लड़कियों की जान बचाते हैं। पानी में डूबने की वजह से बहुत लोगों की मौत होती रहती है तथा लोगों की जान डूबने कि वजह से चली जाती है।


जैसे भारतीय सेना हर वक्त हमारी रक्षा करते हैं इसी प्रकार ऋषिकेश में भी भारतीय सेना ने उन दोनों लड़कियों की जान बचाई।

Comments


bottom of page