top of page

असम में अगरतला-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

Oct 18, 2024
1 min read

गुरूवार को असम के डिबालोंग स्टेशन पर अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के कम से कम 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना शाम करीब 4 बजे लुमडिंग डिवीजन के लुमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में हुई। किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।




पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे जोन के सीपीआरओ ने बताया, "ट्रेन के पावर कार और इंजन समेत आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।" रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना राहत ट्रेन और दुर्घटना राहत मेडिकल ट्रेन लुमडिंग से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। साथ ही डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारी बचाव और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर मौजूद हैं।


घटना के कारण लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन भी रोक दिया गया है। रेलवे ने लुमडिंग में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं - 03674 263120, 03674 263126।


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार घटना के संबंध में रेलवे के साथ समन्वय कर रही है।

Comments


bottom of page