top of page

असम एवं मेघालय सीमा विवाद सुलझाने पर सहमत।

Feb 18, 2022
1 min read

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि असम और मेघालय छह स्थानों पर अपने सीमा विवाद को सुलझाने पर सहमत हो गए हैं और ऐसे छह अन्य क्षेत्रों का जल्द ही समाधान खोजने के लिए तैयार हैं।


मेघालय को 1972 में असम से अलग राज्य के रूप में बनाया गया था। असम पुनर्गठन अधिनियम, 1971 से दोनों राज्यों की 884.9 किलोमीटर लंबी सीमा बनाई गयी थी। इसी वजह से दोनों राज्यों के बिच 12 स्थानों पर विवाद भी हुआ था। संगमा ने कहा कि दोनों राज्य इससे सुलझाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।


संगमा ने असम के अपने समकक्ष हिमंत बिस्वा सरमा के साथ पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की थी। संगमा ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट सौंप दी है और उन्हें उम्मीद है कि केंद्र जल्द ही दोनों राज्यों को आमंत्रित करेगा।



असम में एक गांव
असम में एक गांव


उन्होंने कहा, हमारा प्रयास है कि हम भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले शेष छह स्थानों पर मतभेदों को सुलझा लेंगे। छह स्थानों में 36 गांव हैं, जो 36.79 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करते हैं।


सीमा विवाद को चरणबद्ध तरीके से सुलझाने के लिए सरमा और संगमा के बीच दो दौर की बातचीत के बाद पिछले साल अगस्त में दोनों राज्यों द्वारा तीन-तीन समितियों का गठन किया गया था।


समितियों द्वारा दी गई संयुक्त अंतिम सिफारिशों के अनुसार, पहले चरण में 36.79 वर्ग किमी विवादित क्षेत्र में से असम को 18.51 वर्ग किमी क्षेत्र और मेघालय 18.28 वर्ग किमी का पूर्ण नियंत्रण प्राप्त होगा।


Comments


bottom of page