top of page

अमिताभ बच्चन की लाडली बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने छोड़ा अपना घर|

  • Dec 30, 2021
  • 2 min read

Updated: Jan 25, 2022

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड की दुनिया में एक बहुत बड़ा नाम हैं जिसके चलते लोगों द्वारा उन्हें काफी पसंद किया जाता है| अमिताभ बच्चन को लोग और भी कई नाम से जानते हैं जैसे कि "बिग बी"| उन्हें बॉलीवुड का "एंग्री यंग मैन" भी कहा जाता है| अगर बात सीधे शब्दों में कही जाए तो अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं| पूरे बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन जैसा कोई नहीं यही कारण है कि अमिताभ बच्चन को सभी लोग काफी इज्जत देते हैं| अमिताभ बच्चन कभी भी अपने परिवारिक किस्सों की वजह से सुर्खियों में नहीं आए हैं| ऐसा इसलिए है कि उनके परिवार के सभी सदस्य बहुत प्यार और सम्मान से रहते हैं| लेकिन पिछले कुछ दिनों से अमिताभ बच्चन अपनी नहीं अपनी बेटी की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं| अटकले लगाई जा रही हैं के अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा अब अपने पति निखिल नंदा के साथ नहीं रहती है| वह अब मुंबई शिफ्ट हो गई हैं और अमिताभ बच्चन के साथ ही रहती हैं| इस वजह से चारों तरफ चर्चाएं हैं कि श्वेता बच्चन अपने पति का घर छोड़ चुकी हैं| आइए आपको अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के परिवारिक जीवन के बारे में बताते हैं|


ree
Pic Source: Vogue India


मात्र 21 साल की उम्र में ही श्वेता बच्चन की शादी कर दी गई थी| अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी मात्र 21 साल की उम्र में दिल्ली के नामी बिजनेसमैन राजन नंदा के बेटे निखिल नंदा से हुई थी और शादी के बाद श्वेता अपने ससुराल दिल्ली शिफ्ट हो गई थी| कुछ सालों तक सब कुछ सही रहा लेकिन पिछले कुछ समय से श्वेता अपने पिता के घर मुंबई में ही रहती हैं जिसके चलते कई तरह की अफवाहें सामने आती रहती हैं| कभी खबर आती है कि श्वेता बच्चन ने अपने पति से तलाक ले लिया है और कभी खबर आती है कि श्वेता अपना ससुराल हमेशा के लिए छोड़ कर मुंबई अपने पिता के घर है चली आई है| आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह है जिसकी वजह से श्वेता बच्चन अपना ससुराल छोड़ मुंबई शिफ्ट हो गई हैं|


आखिर श्वेता बच्चन ने क्यों छोड़ा अपना ससुराल?


अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा काफी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि खबरें सामने आ रही है कि वह अपना ससुराल छोड़कर हमेशा के लिए मुंबई शिफ्ट हो गई है| जिसके चलते वह बच्चन परिवार के हर फंक्शन में देखने को मिलती हैं और वह अब बॉलीवुड पार्टी मैं भी खूब नजर आने लगी है| श्वेता बच्चन दिल्ली से मुंबई इसलिए शिफ्ट हुई हैं क्योंकि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होना था| वह कुछ करना चाहती थी और उन्होंने अपना नया बिजनेस मुंबई में शुरू किया है जिसकी वजह से वह दिल्ली छोड़ मुंबई शिफ्ट हो गई लेकिन उनके पति का पूरा बिजनेस दिल्ली में है इसलिए वह अभी भी दिल्ली में ही रहते हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें की अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं लेकिन फिर भी श्वेता बच्चन अपनी अलग पहचान बनाना और अपने पैरों पर खड़े होना चाहती हैं|

Comments


bottom of page