COVID-19 मामलों में वृद्धि के बीच SAI प्रशिक्षण केंद्रों को बंद ही रखेगा
- Anurag Singh

- Jan 10, 2022
- 1 min read
Updated: Jan 25, 2022
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने सोमवार को बढ़ते COVID-19 मामलों के कारण देश भर में अपने 67 प्रशिक्षण केंद्रों को बंद करने का फैसला किया है। SAI ने एक बयान में कहा, “कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, भारतीय खेल प्राधिकरण ने देश भर में 67 SAI प्रशिक्षण केंद्रों को बंद करने का फैसला किया है।”
उन्होंने कहा, "यह निर्णय विभिन्न राज्यों द्वारा एथलीटों की सुरक्षा के लिए खेल गतिविधियों को निलंबित करने के निर्देशों के मद्देनजर लिया है।" आने वाले समय में स्थिति सही होने के बाद केंद्रों को फिर से खोल दिया जाएगा।
भारत ने सोमवार को 1,79,723 COVID-19 मामलों में वृद्धि दर्ज की। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7,23,619 हो गई है, जो लगभग 204 दिनों में सबसे अधिक है। आज सुबह 146 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 4,83,936 हो गई है।








Comments