top of page

RRR ने पहले ही दिन मचा दी धूम।

Mar 26, 2022
1 min read

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म RRR रिलीज हो चुकी है। डायरेक्टर एसएस राजामौली की यह दूसरी फिल्म है। बाहुबली भी पर्दे पर बहुत बड़ी हिट थी, और RRR का भी जादू लोगों के ऊपर चढ़ गया है। फिल्म के लीड रोल में हमें आलिया भट्ट, साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण देखने को मिलते है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।


फैंस की माने तो, उन्हे इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं, जिसे पूरा भी किया गया है। लोगों ने पहले ही अनुमान लगा लिया था की यह फिल्म भी बाहुबली जैसी बड़ी हिट होगी। सिर्फ हिंदी भाषा में ही फिल्म ने 18 करोड़ की कमाई की है। साउथ के तरफ यह आंकड़ा आसमान छू रहा है। आलिया भट्ट की ऐसी यह पहली फिल्म है। आलिया भट्ट ने हमेशा की तरह इस बार भी सबको अपने अदाओं से दीवाना बना दिया है।


इस फिल्म से बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और अजय देवगन ने साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। दोनो की शानदार जोड़ी की लोग बहुत तारीफ़ कर रहें है। आलिया भट्ट की फिल्म गंगुबाई ने बहुत से लोगों को अपना दीवाना बनाया था। गंगुबाई के बाद से ही आलिया चर्चे में है। और अब RRR के बाद लोग आलिया की तारीफ करते थक नहीं रहें हैं।




इन सब राज्यो में RRR ने ताबरतोड कमाई की है।

तेलुगू: 120 करोड़

तमिल: 10 करोड़

हिंदी: 25 करोड़

कर्नाटक: 14 करोड़

केरल: 4 करोड़

ओवरसीज: 75 करोड़

टोटल: 260 करोड़


आने वाले दिनों में फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी इसका अंदाजा लगाया जा रहा है। फिल्म कुल 5000 परदों पर रिलीज की गई थी।

Comments


bottom of page