top of page

सारा अली खान ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी माँ को दस साल से हँसते नहीं देखा था।

Nov 3, 2021
2 min read

Updated: Jan 27, 2022

सारा अली खान ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी माँ को दस साल से हँसते नहीं देखा था और तलाक के बाद वो खुश रहने लगीं। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर अपने माता अमृता सिंह और पिता सैफ अली खान के तलाक को लेकर खुल कर बात करती हैं। उनके माता-पिता अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं थे और तलाक के बाद से सारा ने अपनी मां को खुश रहते देखा है, जिससे उनको भी खुशी मिलती है कि उनके पैरंट्स ने अलग होने का फैसला लिया।


पहले भी उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि वो दोनों के तलाक से खुश हैं क्योंकि उनके माता-पिता खुश हैं। उन्होंने बताया वह हमेशा अपनी उम्र से ज्यादा समझदार रही हैं और 9 साल की उम्र में ही उन्हें समझ आ रहा था कि उनके माता-पिता एक साथ घर में खुश नहीं हैं और अलग होने के बाद दोनों ज्यादा खुश रहने लगे।


सारा अपनी मां के साथ


उन्होंने कहा, "मेरी माँ जो मुझे नहीं लगता 10 वर्षों से हंसी भी रही होंगी, वह अचानक खुश, सुंदर और उत्साहित रहने लगी। जिसके वो लायक हैं। तो फिर मैं क्यों दुखी होऊँ जब मेरे पास दो खुशहाल परिवार और घर है तो नहीं यह सब मेरे लिए मुश्किल नहीं था।


सारा अली खान कहती हैं कि उनके माता पिता अब ज्यादा खुश और सकारात्मक है। और उन्हें अपनी मां को खुश रहते देख मजाक करते देख सुकून मिलता है क्योंकि उन्होने अपनी माँ को इस तरह से कई वर्षों से नहीं देखा। हालांकि अमृता सिंह ने भी फिल्मों में काम करना जारी रखा। वहीँ सैफ अली खान भी अपने परिवार और काम में व्यस्त रहते हैं। सारा अली खान अपनी माँ के साथ ही रहती हैं लेकिन वो अक्सर करीना और तैमूर के साथ भी मिल जुल कर रहती हैं, और कहतीं है कि उनके पास दो घर और दो परिवार है।

Comments


bottom of page