top of page

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम के उपकप्तान बने बुमराह।

Feb 21, 2022
1 min read

श्रीलंका के ख़िलाफ़ 24 फ़रवरी से लखनऊ में शुरु हो रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी हुई है।


जडेजा और सैमसन चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं, जबकि शार्दुल ठाकुर को टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सफेद गेंद की घरेलू सीरीज के लिए आराम दिए जाने के बाद जसप्रीत बुमराह की बतौर उपकप्तान टीम में वापसी हुई है। वह अब तेज गेंदबाजी क्रम की अगुआई करेंगे जिसमें भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज और अनकैप्ड खिलाड़ी आवेश खान शामिल हैं।



वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की जीत के बाद विराट कोहली और ऋषभ पंत को अंतिम टी20 के लिए आराम दिया गया था। वह बायो-बबल छोड़कर जा चुके हैं और उन्हें श्रीलंका के खिलाफ भी टी20 सीरीज से आराम दिया गया है।


Comments


bottom of page