top of page

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही का हुआ एक्सीडेंट, ऑटो रिक्शा से टकराई एक्ट्रेस की कार|

  • Dec 23, 2021
  • 2 min read

Updated: Jan 25, 2022


नोरा फतेही के चाहने वालों के लिए बुरी खबर सामने आई है| एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट हो गया| हालांकि जब यह हादसा हुआ तब नोरा फतेही कार में नहीं थी| कार में सिर्फ उनका ड्राइवर ही था| रिपोर्ट के अनुसार एक्सीडेंट के वक्त एक्ट्रेस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा संग अपने नए गाने "डांस मेरी रानी" के प्रमोशनल इवेंट में मौजूद थी हालांकि गुरु रंधावा और नोरा फतेही दोनों ही सितारे उसी कार से प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे|


बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक नोरा फतेही के ड्राइवर ने आटो रिक्शा को जोर से टक्कर मार दी| यह एक्सीडेंट होने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई| बीच सड़क पर लोगों ने गाड़ी को घेर ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया| इस दौरान नोरा ने ऑटो ड्राइवर को ₹1000 दिए जिसके बाद लोगों ने उन्हें जाने दिया| अच्छी बात यह है कि दोनों ड्राइवर्स बिल्कुल सुरक्षित है लेकिन गाड़ी बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है| इस एक्सीडेंट से ऑटो रिक्शा की हालत भी खराब हो गई है और नोरा की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है| खबरों के अनुसार यह घटना 21 दिसंबर शाम 7:00 बजे की है|


आपको बता दें कि नोरा इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियों में है| नोरा फतेही का नया म्यूजिक वीडियो "डांस मेरी रानी" काफी सुर्खियां बटोर रहा है| इसमें नोरा फतेही ने पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ काम किया है| यह सॉन्ग लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| इस गाने में नोरा फतेही जलपरी बनी हुई नजर आ रही हैं और फैंस को अपना जलवा दिखा रही हैं|



ree

मनी लांड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनी नोरा फतेही|

म्यूजिक वीडियो के अलावा नोरा फतेही 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के केस को लेकर भी सुर्खियों में थी| अब खबर है कि सुकेश चंद्रशेखर के झांसे में आ चुकी नोरा फतेही सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हो गई है| नोरा फतेही ने हाल ही में इस मामले में मनी लांड्रिंग एक्ट 202 के सेक्शन 50 (2) और 50 (3) के तहत बयान दर्ज करवाए थे| खबर यह भी है कि सुकेश से मिले गिफ्ट को नोरा से इडी जल्द ही जब्त कर सकती है|

Comments


bottom of page