top of page

दिल्ली में ITBP के जवान ने खुद को मारी गोली।

तीन मूर्ति भवन में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक 31 वर्षीय जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। सूत्रों के अनुसार कांस्टेबल वाई रेड्डी सुबह करीब पांच बजे मृत पाए गए और उनकी इंसास राइफल उनके बगल में पड़ी थी।


ree


रेड्डी कर्नाटक के रहने वाले थे और करीब दो हफ्ते पहले ही 30 दिन की छुट्टी से लौटे थे। अधिकारियों ने बताया कि उसके बिस्तर से एक कथित सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जवान की शादी पिछले साल अक्टूबर में हुई थी।


पर्वतीय युद्ध प्रशिक्षित ITBP मुख्य रूप से चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की रक्षा के लिए तैनात है और इसकी कई इकाइयाँ राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कानून और व्यवस्था के कर्तव्यों को पूरा करने के लिए तैनात हैं।


Comments


bottom of page